*भाजपा मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कराया पंजीयन
घोड़ाडोंगरी
दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संपूर्ण वंदे मातरम के साथ हुआ
घोड़ाडोंगरी । नगर के बालाजी लान मेंआज शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी में दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संपूर्ण वंदे मातरम के साथ हुआ। विधायक गंगा उईके ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया । प्रथम सत्र में उद्घाटन भाषण देते हुए विधायक गंगा उइके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हमारे कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज प्रदेश से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है
प्रथम सत्र में जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। द्वितीय सत्र में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा ममता मालवीय ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अपने गांव के हर गरीब को शासन की योजनाओ का लाभ मिले इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है तृतीय सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने हमारे कार्य पद्धति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया
।चौथे सत्र में चाणक्य राखडे ने सोशल मीडिया ए आई के संबंध मेंकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किस तरह सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक अपनी बात रखी जा सकती है । पांचवें सत्र में कमलेश सिंह जिला महामंत्री ने वैचारिक अधिष्ठान के बारे में संबोधित किया। छठवें सत्र में जिला महामंत्री जगदीश पवार ने भाजपा के इतिहास की जानकारी दी
इस अवसर परआयोजित प्रदर्शनी के बारे कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। मंच संचालन आभाष मिश्रा नारायण मालवीय द्वारा किया गया आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।











