मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत नियमित ,विनियमित दैनिक वेतन भोगी संविदा आउटसोर्स तमाम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की जिसमें विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अलग-अलग चर्चा की गई माननीय मंत्री जी के द्वारा संगठन को आश्वस्त किया गया कि कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा इसके लिए आप निकाय स्तर पर आने वाली समस्याओं का संकलन कर आगामी समय में संगठन के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठकर विभिन्न वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा जिसमें दैनिक
वेतन भोगी, संविदा, आउटसोर्स अंशकालिक मासिक श्रमिक सभी वर्गों के लिए उचित निर्णय लिया जाएगा इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष हीरा रानवें प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा,इंदौर भा म संघ विभाग प्रमुख मुरारी राठौर उपाध्यक्ष केदार यादव,संयुक्त महामंत्री हेमराज जरवाल संगठन मंत्री सुनील बंसल, कोषाध्यक्ष कमल किशोर भावसार सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

Comments are closed.