आशीष उघड़े जिला बैतूल (सारनी)l 15 जिले और 9 तहसील पदाधिकारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन का विस्तार
कार्यकर्ता सम्मेलन में नए पदाधिकारियों ने सेवा और सुरक्षा का लिया संकल्प
भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ शासन के साथ मिलकर काम करेगा संगठन: कैथवार
बैतूल। जिले में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए 24 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें 15 जिला पदाधिकारी और 9 तहसील पदाधिकारी शामिल हैं। इस दौरान तीन तहसील अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें बैतूल तहसील से महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील से राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील से दीपक बड़घरे को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उल्लेखनीय है कि मानव अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारी और पूर्व से कार्यरत पदाधिकारी एक मंच पर उपस्थित हुए।
जिला स्तर पर महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला वरिष्ठ संयोजक ,जय कुमार शिंदे, जिला महासचिव ओंकार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र धोटे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
तहसील स्तर पर बैतूल तहसील अध्यक्ष महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील अध्यक्ष राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील अध्यक्ष दीपक बड़घरे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अनिल लिल्लौरे, शैलेश कुमार पंड्या, पंकज मालवीय, राकेश डेहरिया और संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को तहसील स्तर पर दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, कृष्णा साहू, मुकेश सोनी, राकेश सोनी, यमल शर्मा, वीरेंद्र सोनारे, सुनील अग्रवाल, ओंकार सिंह, मनीष साहू, उमेश झरबडे, ओमकार माली, पवन चौरसिया, कैलाश पाटिल, अनिल पाठेकर, निखिलेश गजभिए, विजय मालवीय और देवेंद्र डोंगरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
– संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता
कार्यक्रम में जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि आज विश्व के अनेक हिस्सों में उथल-पुथल की स्थिति है, असुरक्षा और अस्थिरता का वातावरण है, लेकिन भारत भूमि ऐसी है जहां सभी वर्ग और समुदाय स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। यह हमारे लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों की शक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि जहां कहीं भी भ्रष्टाचार, शोषण या अन्याय की स्थिति बनती है, वहां संगठन शासन के साथ मिलकर कार्य करेगा और पीड़ितों की आवाज बनेगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त और पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं।
– संगठन नहीं परिवार है
जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन एक परिवार है। हम सभी एक परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ देते हैं और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में वर्तमान में 150 से अधिक जिला पदाधिकारी, 200 से अधिक तहसील पदाधिकारी और लगभग 9700 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम का समापन मानव अधिकारों की रक्षा, गरीब और असहाय लोगों की सहायता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।







