*जलावर्धन योजना के नल कनेक्शन शुल्क जमा करना अनिवार्य*

 

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में संचालित जलावर्धन योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले सभी कनेक्शनधारियों को कनेक्शन शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। नगर पालिका द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कई उपभोक्ताओं ने अभी तक नल कनेक्शन शुल्क जमा नहीं किया है। अतिशीघ्र उक्त शुल्क कार्यालय नगर पालिका परिषद सारनी, क्षेत्रीय उप कार्यालय नगर पालिका पाथाखेड़ा में

उपस्थित होकर जमा करा देवें। शुल्क जमा करने हेतु कनेक्शन धारी आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, संपत्तिकर की रसीद (वार्ड 1 एवं 36) अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित हो। शुल्क जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन आगामी दिनों में चलाए जाने वाले अभियान के दौरान विच्छेद किए जाएंगे। जिसकी पूर्ण जवाबदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी।

Comments are closed.