सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत बुधवार 9 फरवरी को वार्ड 29 में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के 10 आवेदन आए।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को वार्ड 29 में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वार्ड पार्षद कविता राजेश पटैया, शिविर प्रभारी जी.एस पांडे, संतोष सोनारिया, चंद्रमणि सोनी, राकेश सोनी, निराकार सागर, सुनील कसरादे
उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। इनका त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें इनका लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं।
Comments are closed.