_नगरीय निकायों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण, विनियमितकरण, उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, केंद्र के समान स्वास्थ्य सुविधाएं देने समेत अन्य मांगें शामिल।_
सारनी। श्रम संहिता पर मार्गदर्शन के लिए बैतूल प्रवास पर आए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश
महामंत्री कुलदीप गुर्जर को नगर पालिका मजदूर संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में श्री गुर्जर ने श्रमिकों के हित में बने नए श्रम कानूनों, श्रम संहिता के बारे श्रमिकों को विस्तृत जानकारी देकर मार्गदर्शित किया गया।
नगर पालिका मज़दूर संघ के अध्यक्ष केके भावसार ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधुकर साबले महेन्द्र सिंग ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राजेश मंसुरिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विभाग प्रमुख विनय डोंगरे एवं भारतीय मजदूर संघ जिला बैतूल के मंत्री पंजाबराव गायकवाड़ एवं जिला अध्यक्ष सचिन दरवाई एवं हरिओम कुशवाह आदि की
गरिमामय उपस्थिति में इनके मागदर्शन में यह संपन्न हुआ। नगर पालिका मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष केके भावसार ने महामंत्री कुलदीप गुर्जर के समक्ष कर्मचारियों की मांगें रखीं। जिसमें जिला द्वारा प्रदेश की नगरीय निकायों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण, विनियमितकरण, उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, केंद्र के समान स्वास्थ्य सुविधाएं निकायों को चुंगी की राशि का समय पर पूर्ण भुगतान एवं राशि में किसी भी प्रकार की कटौती न किये जाने जैसी मांगें रखी। वर्ष 2000 के बाद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों कों बंद करने के आदेश पर महामंत्री श्री गुर्जर ने कहा कि उस
आदेश पर किसी भी कर्मचारियों को बंद नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कर्मचारियों का हित सर्वोपरी है। अन्य समस्याएं भी महामंत्री को बताई गई। नगर पालिका मजदूर संघ के प्रमोद बैसवाल आमला, सेवतकर मुलताई, राजा काजी राहूल वाडेकर आठनेर एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश महामंत्री को ज्ञापन दिया। नगरीय निकायों के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के बारें में प्रदेश महामंत्री कों विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
Comments are closed.