सारनी। देश के करोड़ों करोड़ों मजदूरो की सामाजिक सुरक्षा हेतु
भारतीय मजदूर संघ के प्रयासों से मजदूर क्षेत्र की प्रमुख मांगों के समाधान के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा कोड और वेतन संहिता लागू कर दी गई है। अन्य श्रम संहिताओं पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक हितैषी सुझावों को श्रम मंत्री भारत सरकार द्वारा मान्य करते हुए संबंधित संशोधन हेतु पूर्ण आश्वासन दिया है। साथ ही SIR का कार्य इन्ही विषय को लेकर *दिनांक 03 /12/ 2025 दिन बुधवार दोपहर 1.30 बजे से नगर पालिका परिषद सारणी में बैठक आयोजित की गई।* इस बैठक में नगरीय निकायों के प्रदेश प्रभारी हरिओम कुशवाह, नगर पालिका मज़दूर संघ के जिला अध्यक्ष के के भावसार ने बैठक में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 6 दिसंबर 2025 को भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री पंजाब
गायकवाड़ के निर्देशन में कुलदीप गुर्जर प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्षता में आयोजित श्रम सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से अपील की अधिक से अधिक संख्या में बैतूल पहुंच कर संशोधित श्रम कानून के बारे में जानकारी प्राप्त करे। अपने अधिकार को जाने। नए श्रम कानून के मुताबिक श्रमिकों के हित में काम करे।
बैठक में नगर पालिका मज़दूर संघ से गुणवन्त हुरमाडे, संदीप डोंगरे, मिथुन नकवाल , राजकुमार गवांडे Wcl मजदूर संघ,MPPGCL ठेका मजदूर संघ के ,आंगनवाड़ी संघ,के पदाधिकारी,कर्मचारि उपस्थिति रहेश्री भावसार ने बताया की श्रम सम्मेलन में जिले की सभी 8 नगर पालिका, नगर परिषद के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे, एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से अवगत करवाकर प्रदेश महामंत्री को ज्ञापन देंगे।
द्वारा… नगर पालिका मजदूर संघ
Comments are closed.