जाने : गरीबदास क्यों है अमीर, एक अनोखा सच

प्रवीण अग्रवाल

आमतौर पर देखा गया है कि समाज में कई मामले ऐसे आते हैं जिसमें अमीर दास के बारे में कहा जाता है कि वह गरीब निकला और गरीब दास के बारे में कहा जाता है कि यह तो अमीर है कुछ एक ऐसा ही सच जिसे लोग नहीं जानते उसे इस लेख के माध्यम से बताने का हमारा प्रयास है

समाज में कई लोगों के नाम बड़े विचित्र होते हैं इतने विचित्र होते हैं कि उनके नाम की चर्चाएं गांव शहर नगर चौक चौराहे पर होती रहती है। अजीबोगरीब नाम के कारण उन्हें स्कूल में अपने साथी मित्रों के सामने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जगहसाई झेलनी पड़ती है और यह नाम जो व्यक्ति की जिंदगी के साथ जुड़ा होता है तो उसके बच्चों को भी उनके दोस्त लोग ऐसे नाम के कारण चिढ़ाते रहते हैं । पीठ पीछे या सामने हंसते रहते हैं ऐसे ही कुछ नाम होते हैं जैसे बुद्धू कालू भालू गरीबदास सुकड़ी तो न जाने क्या-क्या।

ऐसे ही कई प्रकार के अजीबोगरीब नाम के लोगों को हमने देखा और उनके बारे में होती बातों को भी सुना। तो मन में यह प्रश्न आया कि जब अन्य लोगों ने अपने बच्चों के नाम इतने अच्छे-अच्छे रखे हैं तो ऐसे लोगों के माता-पिता ने इन बच्चों के नाम ऐसे क्यों रखे❓
जिसके पीछे उन्हें समाज में नीचा देखना पड़ता है ऐसा सोचकर अजीबोगरीब नाम के लोगों के माता-पिता पर लोगों को गुस्सा भी आता था ।यह भी देखा गया है।

जब हमने ऐसे अजीबोगरीब नाम वाले लोगों के बारे में जानने के लिए हकीकत के थोड़े नजदीक पहुंचे तो पता चला कि यह तो बड़े ही वीआईपी लोग हैं और उनके माता-पिता जिन्हें लोग ऐसे नाम रखने के लिए कोसते हैं वह भी बड़े ज्ञानी लोग हैं। क्योंकि अजीबोगरीब नाम रखने के पीछे का सच है ही बड़ा खतरनाक।

ऐसे माता-पिता जिनके बच्चे खत्म हो जाते हैं या जो बच्चा ज्यादा बीमार रहता है तो वह अपने बच्चों का जीवन बचाने के लिए उनका उनका बड़ा ही अजीबोगरीब नाम रख देते हैं । जिससे वह जिंदा रहे और दुनिया की बुरी नजर या अन्य कोई कारण जिसके कारण उसकी जिंदगी पर आने वाली आफत ऐसे अजीबोगरीब नाम के कारण टल जाए तो अगर आपको भी अपने आसपास ऐसे अजीबोगरीब नाम वाले कोई शख्स मिले तो उसकी जिंदगी को नजदीक से जानने का प्रयास करना।

तो आपको भी पता चलेगा कि यह तो बड़ा ही वीईपी व्यक्ति है और इसका ऐसा नाम रखने वाले इसके माता-पिता की बड़े ही ज्ञानी व्यक्ति है।
उनका सच जानकर ऐसे अजीबोगरीब नाम वाले लोगो के लिये आपके मन में जो श्रद्धा -भाव उत्पन्न होगा उसका आनंद आप यह सच जानकर ही ले पाएंगे।