वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स के 4 थे सेमेस्टर की परीक्षा हुई शुरू। बैतूल जिले के अन्य शासकीय विभागों के कार्मिकों मिलेगा लाभ

वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स के 4 थे सेमेस्टर की परीक्षा हुई शुरू। बैतूल जिले के अन्य शासकीय विभागों के कार्मिकों मिलेगा लाभ—– क्षेत्रीय महामंत्री। *सारनी*—-श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट महाविद्यालय बैतूल में पार्ट टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली ने वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स के रूप में प्रारंभ करने की अनुमति दी है , जिसके लिए विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन सारनी पिछले आठ वर्षो से प्रयास करती रही। कालेज में पार्ट टाइम डिप्लोमा का नियमित पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके , हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधायक और आमला सारनी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के प्रयास के कारण श्री बालाजी कालेज में वर्किंग प्रोफेशनल्स कोर्स प्रारंभ हुआ। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश की शाखा सारनी ने लगातार पत्राचार कर प्रयास किया कि सतपुडा पावर प्लांट में युवा तकनीकी कर्मचारी कार्यरत है, उन्हें भी डिप्लोमा करने का अवसर मिले। सभी जन प्रतिनिधियों के साथ ही डॉक्टर अरूण सिंह भदौरिया प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज

बैतूल का भी व्यक्तिगत प्रयास और मार्गदर्शन मिला,जिसके कारण श्रीबालाजी कालेज बैतूल में कोर्स प्रारंभ हुआ।विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने बताया कि दिसंबर 2016 से यूनियन लगातार पत्राचार कर बैतूल में पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रयास करते रहे हैं। पुनीत भारती और संदीप आरसे ने कहा प्रधान मंत्री के कौशल विकास कार्यक्रम को ओर अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा परिषद ने इस ओर ध्यान देते हुए नया वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स शुरुआत करने की अनुमति दी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के युवा तकनीकी कर्मचारीयो में वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ होने से हर्षोल्लास का वातावरण है।इस कोर्स की शुरुआत होने से बैतूल जिले के अन्य शासकीय विभागों के कर्मचरियों को भी हायर एजुकेशन का लाभ मिलेगा । संतोष प्रजापति, किनशुक नामदेव, दीपक सोनपुरे ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ श्री बालाजी कालेज बैतूल प्रबंधन का भी वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ करने भरपूर सहयोग मिला यूनियन प्रयास कर रही है कि श्रीबालाजी कालेज में इलेक्ट्रिकल

इंजीनियरिंग कोर्स प्रारंभ हो जिससे कि पावर प्लांट और वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड पाथाखेडा में इलेक्ट्रिकल विभाग के कार्मिकों भी वर्किंग प्रोफेशनल्स कोर्स करने का अवसर प्राप्त हो। वर्तमान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षायें चल रही है। 4 थे सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद पावर प्लांट के युवा तकनीकी कर्मचारियों के साथ कालेज प्रबंधन का सामुहिक फोटो।