सारनी बाबा मठारदेव नगरी
बालाघाट के लाल बर्रा गांव से महाकालेश्वर के रास्ते खाटू श्याम होते हुए केदारनाथ धाम तक पैदल यात्रा कर रहे 4 भक्त जनो का स्वागत एवं ठहरने की व्यवस्था हमारे बाबा मठारदेव की नगरी में जलपान की व्यवस्था कराई गई ।
साथ ही उनको रास्ते में जाने के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई ।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी एवम समाज सेवियों द्वारा स्वागत किया गया और जलपान कराकर विदाई दी गई। जो पैदल यात्रा कर रहे हैं उनका नाम अक्षय गोमेश्वर ,अफसर यादव, यशवंत यादव, राजेन्द्र मेश्राम है। स्वागत कर रहे समाजसेवी में प्रमुख रूप से भाजपा विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल और लल्लन यादव ,मनोज।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,जिला मंत्री राकेश सोनी, जिला उप संगठन मंत्री, यमल शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हुए और यात्रा को रवाना किया गया।







