*बाढ़ आपदा हेतु नगर पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित, निगरानी दल गठित*

सारनी। बारिश के मौसम में बाढ़ व अन्य आपदाओं को देखते हुए नगर पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही निगरानी दलों का गठन भी किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देशन में बारिश के दिनों में निचली बस्तियों में पानी घुसने, नालों में बाढ़ जैसी अपदाओं को देखते हुए नगर पालिका में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई हैं। उक्त कंट्रोल रूम का नंबर 07146-256407 है। वहीं नगर पालिका के फायर स्टेशन पर भी आकस्मिक सेवाओं के लिए फोन नं. 07146-256425 स्थापित किया गया है। प्राकृतिक आपदा के संबंध में किसी भी तरह की परेशानी के संबंध में उक्त नंबरों पर जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन के लिए निगरानी दलों का गठन किया है। उक्त दल 24X7 निगरानी रखे हुए हैं। नगर पालिका ने सारनी, पाथाखेड़ा एवं शोभापुर जोनवार आपदा प्रबंधन टीमों का गठन किया है। नगर पालिका की टीम के अलावा राजस्व विभाग की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर, डॉ. अभिजीत सिंह, नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया, पुलिस विभाग एवं समस्त शासकीय विभागों की टीमें सतत निगरानी कर रही है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने समस्त नागरिकों से बारिश के दिनों में नदी, नालों के पानी से दूर रहें। घरों की दीवारों में पानी रिसने से बचाएं, बिजली के खंभों, खुले तारों, गीले स्विच बोर्ड से दूर रहें। बारिश में घरों में जीव-जंतू भीतर आने की संभावना रहती है, इसलिए इसे लेकर पूरी सावधानी बरतें। आवश्यकता होने पर नगर पालिका के कंट्रोल रूम को सूचना देवें।