शाहपुर, घोड़ाडोंगरी एवं आमला में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मर्यादित समितियां के द्वारा 22 शासकीय उचित मूल्य दुकान समर्पित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के शाहपुर, घोड़ाडोंगरी एवं आमला विकासखंड में 22 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए उपभोक्ता समिति, विपणन समिति, उत्पादक समिति, संसाधन समिति, बहुपयोजन समिति को कम से कम एक वर्ष का किसी भी क्षेत्र में कार्यानुभव होना अनिवार्य है। उचित मूल्य दुकान आवंटित करने के लिए वेबसाइट https://rationmitra.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर समस्त रिक्त उचित मूल्य दुकानों की जानकारी उपलब्ध है। पात्र एवं इच्छुक संस्थाओं द्वारा उक्त वेबसाइट पर अपने आवेदन पत्र-सहपत्रों सहित 30 जुलाई तक प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में भी उचित मूल्य दुकान खोलने की विज्ञप्ति जारी किए जाने के निर्देश दिए है।
#बैतूल
#betul







