पाथाखेड़ा , संयुक्त मोर्चा एटक ,एच एम एस, सीटू ,इंटक के नेता आज लेबर कोड और अन्य प्रमुख मांग को लेकर पाथाखेड़ा की सभी माइन पर प्रथम पाली मैं जम के केंद्रसरकार के मजदूरों विरोधी नीति और श्रम विरोधी नीतियों के बारे मैं कामगारों को संबोधित करते हुए गरजे साथ ही आव्हान किया कि 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल में कोई भी कामगर खदानों की और ना आये । पाथाखेड़ा की तवा 2 माइन पर आशिक खान ,संजय सिंह, जितेंद्र निरापुरे, इंद्रेश सिंह ,छतरपुर माइन 1 पर जगदीश डिगरषे, हबीब अंसारी, सुमित अग्रवाल, प्रमोद भारती , तवा 1 पर महेन्द्र यादव, ओमकार शुक्ला ,गणेश गुजरे ,श्याम यादव, औऱ रीजनल एर्कशॉप पर अशोक बुंदेला अशोक मालवीय, अतुल सूर्यवंशी,कृष्णा सैनी द्वारा गेटमीटिंग ली गई साथ कि सभी इकाई अध्यक्ष सचिव एरिया
पदाधिकारी के साथ कामगर उपस्थित रहे। ये गेटमीटिंग लागतार 8 जुलाई तक चलती रहेंगी साथ 8 जुलाई को सुबह 11 बजे कॉमन इकाई पर संयुक्त मोर्चा के सभी एरिया और इकाई के पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क कर हड़ताल सफल बनाने की अपील की जायेगी।







