*दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न*

शासन के आदेश अनुसार 1 जुलाई से 3 जुलाई तक चलने वाले तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोगरी के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ पहले दिन नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर सम्मान किया गया। डॉ. अजय कुमार चौबे ने कॉलेज में दी जाने वाली सुविधाओं और शासन की योजनाओं के बारे में बताया, प्रथम दिवस के सत्र में प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया ने बताया कि महाविद्यालय मे अच्छी शिक्षण व्यवस्था के साथ खेलकूद तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र अपने कॅरियर बना सकते हैं।डॉ देवकृष्ण मगरदे ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी डॉ. साहेबराव झरबडे ने समस्त प्रकार की दी जाने वाले छात्रवृत्ति के विषय में छात्रों को अवगत कराया कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रो हेमंत कुमार निरापूरे ने छात्रों को महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं तथा कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी डॉ. यासमीन जिया ने पुस्तकालय के बारे में बच्चों को अवगत कराया साथ ही ई-ग्रंथालय के तमाम बारिकियों को बताया डॉ. नंदकिशोर पवार ने खेल विधाओं की विस्तृत चर्चा की प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर राकेश सिसोदिया के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न कराया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री संतोष राजपूत ने छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिये ।

तीन दिवसीय कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार चौबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ.अजाब खातरकर द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉ दामोदर झारे, डॉ.भूपेंद्र पाटनकर, डॉ.खेमराज महाजन,श्री रत्नेश जैन,श्री मोहित भोपते,श्री प्रकाश झारबडे,श्री आकाश प्रजापति,श्री सौरभ कहार श्रीमती भूमिका भोपते, शोभा मगरदे, श्री रामभगत यादव,श्री मनीष मालवीय एवं श्री प्रेम सिंह ठाकुर तथा नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।