111 लोगो ने कराई सिकल सेल की निःशुल्क जांच

Pramod Suryavanshi

111 लोगो ने कराई सिकल सेल की निःशुल्क जांच

रक्त क्रांति से जुड़ी संस्थाओं को किया गया सम्मानित

निःशुल्क सिकल सेल जांच एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन

आमला। सिकल सेल एनिमिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज आमला में निःशुल्क सिकल सेल जांच एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनसेवा कल्याण समिति एवं मां शारदा सहायता समिति के साथ स्थानीय पैराडाईस स्कूल आमला एवं बचपन प्ले स्कूल आमला सहित एक दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से पैराडाईस स्कूल में आज शनिवार आयोजित शिविर में 111 लोगो ने सिकल सेल की जांच करवाई। एम्स भोपाल से आए चिकित्सकों ने जांच की जिसमें 51 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। जिन्हे प्राथमिक उपचार देकर आगे के उपचार के लिए सलाह दी गई। शिविर में उपस्थित डॉ गौरव ढींगरा, ने इस बीमारी के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि सिकल सेल अनुवांशिक रक्त विकार है जो माता पिता से बच्चों में फैलता है। इनके अलावा डॉ वैशाली वाल्के, दानिश जावेद, योगेश सिंह यादव ने भी सिकल सेल के विषय में विस्तृत रूप से जानकारियां दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मां शारदा सहायता समिति बैतूल के शैलेन्द्र बिहारिया और सागर चौहान ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में दूसरी जांचे भी निःशुल्क की गई। कार्यक्रम के उपरांत सभी के सहयोग के लिए जनसेवा कल्याण समिति के राहुल ढेडे, प्राचार्य अनुराग मालवीय ने आभार व्यक्त किया।

रक्त क्रांति से जुड़ी संस्थाओं को भी किया सम्मानित

आमला में आयोजित विशाल शिविर में जिले भर की सामाजिक संस्थाए शामिल हुई थी कार्यक्रम के दौरान रक्तदान में अपना अधिक से अधिक योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। रक्त क्रांति से जुड़ी लगभग 35 संस्थाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। म.प्र.थैलीसीमिया जन जागरण समिति भोपाल भी शामिल रही

पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आयोजनकर्ताओ द्वारा पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। 12 से अधिक पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वहीं परफ़ेक्ट पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन मुक्ता ढोलेकर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें 200 मरीज का ब्लड शुगर बीपी हीमोग्लोबिन ब्लड ग्रुप का परीक्षण किया गया जिसमें
150 ब्लड ग्रुप
120 बीपी और शुगर
30 हीमोग्लोबिन की जांच की गई। कार्यक्रम में आमला के व्यापारी संघ के पदाधिकारी गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित थे।

शिविर में ये उपस्थित

जन सेवा कल्याण समिति उपाध्यक्ष अनिल सोनपुरे, नितिन ठाकुर, नीरज बारस्कर सुभम खातरकर, भावेश मालवी, बंटी प्रजापति, सहित बड़ी संख्या स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।