सारनी
27 जून को सारणी नगर में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु रथयात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई = उत्कल घासी समाज उत्थान समिति और समस्त सामाजिक धार्मिक व भक्तो द्वारा
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष में भी महाप्रभु श्री भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जून 2025 धूमधाम से नगर भ्रमण पर निकली । उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारनी जिला बैतूल के समाज के संस्थापक सदस्य रंजीत डोंगरे युवा अध्यक्ष अमित सिंदूर सचिव कीर्ति नायक, सह सचिव बिरंची महानंद ,उपाध्यक्ष रवि सिंदूर ने बताया कि भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी की रथयात्रा तिथि अनुसार इस वर्ष 27 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी रथयात्रा का महापर्व उत्सव जिसे देखते हुये उत्कल घासी समाज उत्थान समिति के सदस्यों जगन्नाथ मंदिर सारनी ने दो माह से तैयारी करना प्रारंभ किया ।जिसमे उत्कल घासी समाज के सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने चर्चा परिचर्चा विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया किया गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी की रथयात्रा बड़े ही धूमधाम से हिंदू रीति रिवाजों विधि विधान परंपराओ पूजन हवन स्नान नैवेद्य भोग प्रसाद भंडारा इत्यादि भोग पूजन करने के पश्चात बाद भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी
बड़े भाई भलभद्र जी बहन सुभद्रा जी की मूर्तियों का स्नान पंचामृत दूध दही गंगा जल इत्यादि से करने के बाद सुंदर आकर्षक श्रंगार करा कर भगवान अपने बहन माता सुभद्रा जी और बड़े भाई भलभद्र जी के साथ तीनों भाई बहनों को सुंदर रथ में बैठकर गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ विराजित कर अपने श्री मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए अपने भक्तो को दर्शन देकर सभी को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया की सारनी नगर में सभी लोग मिलजुल कर हर उत्सव पर्व त्यौहार मानते है जिसे देखते बहुत ही सुंदर व्यवस्थाये करते हुए भंडारा प्रसाद व्यवस्था , रथ सज्जा , मंदिर सजावट , रंग रोगन टेंट डेकारेशन ढोल नगाड़े बैंड बाजा आतिशबाजी सुंदर झाकियों नृत्यों के साथ रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई जिसमें बंगाली समाज शोभापुर के हरिकृतिन भजन मंडली द्वारा आकर्षक मनमोहक गीतों से नगर गूंज उठा ।
समिति के लोगो ने बताया कि विगत पिछले 18 वर्षों से लगातार रथयात्रा जगन्नाथ महाप्रभु पूजन सारणी नगर में किया जा रहा है। इस रथयात्रा में उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारनी उत्कल उड़िया समाज सारणी, उड़िया समाज पाथाखेड़ा शोभापुर सदस्य महिलाए युवा वरिष्ठजन अन्य लोग नगर के सामाजिक धार्मिक हिंदू समाज संगठनों जगन्नाथ भक्तों श्रद्धालुओं की भारी संख्या में मौजूद रहे।







