*एसडीएम ने पटवारियों को दिए सख्त निर्देश*

शुक्रवार को राजस्व कार्यों में गति लाने के लिए शाहपुर एसडीएम डॉ.अभिजीत सिंह द्वारा तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में पटवारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व कार्यों के प्रत्येक मदों में त्वरित गति से प्रगति लाने हेतु पटवारियों को सख्त निर्देश दिए। डॉ.सिंह ने पटवारियों को भू राजस्व वसूली, नामान्तरण, बंटवारा,सीमांकन,अभिलेख

दुरुस्ती,फॉर्मर रजिस्ट्री,नक्शा तरमीम,जायद फसल गिरदावरी,सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण,जनसुनवाई की शिकायतों का निराकरण,पीएम किसान पति-पत्नी स्टाप पेमेंट इत्यादि विषयों में वांछित प्रगति लाने हेतु पटवारी वार,मदवार वन टू वन चर्चा की गई। एवं पटवारियों की कोई व्यक्तिगत समस्या तो नहीं है,इसके बारे में में चर्चा की गई।इस मौके घोड़ाडोंगरी तहसीलदार संतोष पथोरिया एवं पटवारी गण उपस्थित रहे।