पिछले सत्र से सामान्य ब्लॉक बैतूल , मुल्ताई,आमला में बस संचालन प्रारंभ लेकिन आदिवासी विधानसभा के आदिवासी मुख्यालयों घोड़ाडोंगरी , शाहपुर,भैंसदेही में नहीं हुई बस सेवा प्रारंभ
(घोड़ाडोंगरी) मध्यप्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत सीएम राइज स्कूल जो अब सांदीपनी स्कूल के नाम से जाना जा रहा रहा है स्कूल के संचालन को लेकर सरकार ने पढ़ाई लिखाई और आवासीय व्यवस्था कर ग्रामीण अंचलों में छात्र छात्राओं के शिक्षा को उच्च स्तरीय पढ़ाई को लेकर इस महत्वकांक्षी योजना को प्रारम्भ किया था साथ ही इस स्कूल में 10 किलोमीटर के दायरे में निशुल्क बस सेवा भी प्रारंभ की थी लेकिन स्कूल खुलने को 2 वर्ष बीत चुके है कई ब्लॉक मुख्यालयों में स्कूल के साथ बस सेवा भी सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है लेकिन इसी योजना में बैतूल जिले के बैतूल बाजार ,
मुलताई,आमला में स्कूल के साथ बस सेवा पिछले वर्ष ही प्रारंभ हो गई लेकिन बैतूल जिले के आदिवासी विधानसभाओ घोड़ाडोंगरी और भैंसदेही में आदिवासी ब्लॉकों में अभी भी बस सेवा प्रारंभ नहीं हुई जबकि 2025 का स्कूल सत्र पुनः प्रारंभ हो चुका है
शासन की इस महत्वकांक्षी योजना जिसमें आदिवासी अंचल के जनजाति बच्चे ज्यादा है बस का संचालन नहीं होने से स्कूल आने जाने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिस पर अखिल आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दीपक उईके ने केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री दुर्गादास उईके को इस विषय से अवगत कराते हुए आदिवासी ब्लॉक में सांदीपनी स्कूल में बस प्रारंभ करने की मांग की है और प्रशासन के इस रवैया पर आक्रोश जताया है कि जिस तरह सामान्य ब्लाकों में सांदीपनी स्कूल में बस सेवा पिछले सत्र से ही प्रारंभ कर दी है है लेकिन 2025 के सत्र को प्रारम्भ हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारीयो की लापरवाही से मध्यप्रदेश सरकार के जनजाति समाज के हित के लिए किए गए सपनों को साकार करने me पलीता लगा रहे है
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके ने इस लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए जिला कलेक्टर और जनजाति विभाग के आयुक्त को फोन लगा कर इस पर त्वरित कार्यवाही के शासन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द बस सेवा प्रारंभ करने के निर्देश दिए है







