स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने घोड़ाडोंगरी में करवाया रक्त दान शिविर का आयोजन

 

पूर्व संसदीय सचिव ने फीता काटकर किया शिविर का शुभारंभ

चौकी प्रभारी आम्रपाली दहात सहित 27 रक्त दाताओं ने रक्त दान कर दिया संदेश

(घोड़ाडोंगरी) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना के 70 वर्ष 1 जुलाई को हो रहे है इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ फीता काटकर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर संजीव शर्मा द्वारा किया गया में शिविर में 27 यूनिट रक्त दाताओं द्वारा रक्त दान किया गया । स्टेट बैंक घोड़ाडोंगरी के शाखा प्रबंधक अरविंद सिंग ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्तिकेश चौधरी, गौरीशंकर भवानी,समीर चंदेलकर,मनु प्रशांत,रंजीत कुमार झा का सहयोग रहा जिसमें घोड़ाडोंगरी ,सारणी,पाथाखेड़ा, शोभापुर,द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।

नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

रक्त दान शिविर में प्रमुख रूप से नगर के विकास अग्रवाल ,दीपक उईके, ज्ञान राव बर्ड,पार्षद सुरेन्द्र चौहान,राकेश नानकर,जनपद के विनय डोंगरे,भूपेंद्र मालवीय,विशाल बारस्कर,अशोक चौरे,आभाष मिश्रा,आशीष बागड़े,यश हनोते,राजू यादव,गिरीश तुकदेव,दुर्गेश सारस्वत,गीता वाड़ीवा,जितेंद्र सिंह उपस्थित थे