विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने भजन मंडलियों को किया सम्मानित

 

शाहपुर: गुरुवार को विधायक निवास भौंरा पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न भजन मंडलियों को ढोलक सहित साज सज्जा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नव ज्योति भजन मंडल रानीपुर, शिव महिला भजन मंडल आमढाना, खुशहाल भजन मंडल घोड़ाडोंगरी सहित कई अन्य भजन मंडलियों ने सम्मान प्राप्त किया।

विधायक श्रीमती उईके ने सभी भजन मंडलियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता इंदल यादव, राकेश अरोड़ा, घोड़ाडोंगरी पार्षद राकेश नानकर, अशोक चौरे, आभाश मिश्रा, जनपद सदस्य आमढाना फूलवंती धुर्वे सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

विधायक श्रीमती उईके ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भजन मंडलियों का सम्मान करना उनकी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के समान है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने विधायक के इस पहल की सराहना की।