घोड़ाडोंगरी में रक्तदान शिविर

 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से होगा शिविर का आयोजन

(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के प्रांगण में 25 जून को सुबह 11 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है शिविर का आयोजन स्टेट बैंक ऑफ घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान में किया गया है घोड़ाडोंगरी के शाखा प्रबंधक अरविंद सिंग ने बताया कि 1 जुलाई को स्टेट बैंक के 70 वर्ष पूर्ण हो रहे है इस अवसर पर स्टेट बैंक द्वारा सप्ताह भर कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें रक्तदान ,स्वच्छता ,जैसे अभियान है

इसी दिशा में बुधवार को घोड़ाडोंगरी में सारणी ,पाथाखेड़ा , घोड़ाडोंगरी की शाखा द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ विभाग के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सभी क्षेत्र वासियों से विन्रम अनुरोध है रक्त दान शिविर में शामिल होकर अपनी भागीदारी अवश्य करे