*शाहपुर का नाम रोशन करने वाले आदि कुमार को विधायक ने किया सम्मानित*

 

शाहपुर, ।। घोड़ाडोंगरी की विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने आज नगर परिषद शाहपुर में आदि कुमार को तिलक लगाकर शाल श्रीफल से सम्मानित किया। आदि कुमार ने JEE Advanced IIT में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल कर शाहपुर को गौरवान्वित किया है।

आदि कुमार ने IIT में AIR 4130 लाया है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। वह महावीर मेडिकल शाहपुर के संचालक आलोक कुमार जैन और माता श्रीमती स्मिता जैन के पुत्र हैं। इस योग्य सुपुत्र ने पूरे शाहपुर का एवं अपने परिवार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने आदि कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदि कुमार की इस उपलब्धि से शाहपुर का नाम रोशन हुआ है और वह आने वाले समय में भी इसी तरह की सफलता हासिल करेंगे।