अपनी जीवन शैली में अपनाए सहज योग- प्रा.विवेक तिवारी

सिर्फ कसरत ही नहीं, पृथ्वी, पर्यावरण और मनुष्य के बीच संतुलन का महासंगम है योग

सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में मनाया योग दिवस

 

घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में विश्व योग दिवस के अवसर पर अलसुबह नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों, शिक्षको एवं विद्यालय के 400 से ज्यादा छात्र/छात्राओं द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव का लाइव प्रसारण सुना एवं योगाभ्यास किया । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में सुबह 6:00 बजे नगर के अतिथियों का आगमन पश्चात विद्यालय में राष्ट्रीयध्वज ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,वरिष्ठ नेता प्रशांत

गावंडे ने अपने उद्बोधन में 21 जून विश्व योग दिवस एवं भारत की योग परंपरा आज विश्व की आत्मा बन चुकी है । योग अब आर्ट ऑफ लिविंग नहीं साइंस ऑफ बीइंग बन चुका है । सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विवेक तैयारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर जब पूरी दुनिया ने एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ सूर्य को प्रणाम किया तो वह केवल एक आयोजन नहीं था यह एक चेतना का विस्तार था । इस वर्ष की थीम स्पष्ट करती है कि भारतीय ज्ञान व परंपरा योग अब वैश्विक स्वीकारता की अनुभूति है यह थीम पुष्टि करती है कि योग का उद्देश्य अब सिर्फ शरीर की कसरत नहीं बल्कि पृथ्वी, पर्यावरण और मनुष्य के बीच संतुलन की पुनर्स्थापना है ।

सुबह 6:30 बजे प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव का लाइव प्रसारण उपस्थित अतिथि एवं छात्रों ने सुना वही 6.40 पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री का उद्बोधन योग दिवस पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों,अतिथियों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सुना एवं योगभ्यास किया ।
योगदिवस पर विद्यालय की एनसीसी,एवं रेडक्रॉस के छात्रों द्वारा अंकुरित आहार का वितरण भी किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक/शिक्षिकाओं का योगदान रहा।