*ग्राम वासियों की सुविधाओं को देखते हुए सारणी से छुरी होते हुए रानीपुर पहुंच मार्ग से लोगों को अब मिलेगा लाभ =डॉ योगेश पंडाग्रे*
दिनांक 19 जून दिन गुरुवार को छुरी और मयावनी के लोगों की मांग पर आमला सारणी के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे द्वारा आमला विधानसभा में विकास के पद पर पथगामी होते हुए 2.71 करोड रुपए का रोड का भूमि पूजन जिला महामंत्री कमलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सारणी किशोर बर्दे ,बगडोना मंडल के अध्यक्ष दीपक पटेल, श्रीकेश पटेल ,सुधा चंद्रा, सरपंच झुमका बाई ,जनपद सदस्य प्रमिला वर्मा, मंडल प्रभारी प्रशांत गावंडे ,जनपद सदस्य सुखमण सलाम,नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गाडेकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ,वरिष्ठ पार्षद दशरथ सिंह जाट ,मंडल महामंत्री अजय साकरे, अंगद यादव एवं समस्त मंडल पदाधिकारी गण की उपस्थिति में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रूप में भूमि पूजन का कार्य किया गया ।
सभी ग्राम वासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन करते हुए आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने ग्राम वासियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत मैंने हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में सभी ग्राम वासियों से यह संकल्प लिया था कि ,मैं गांव से गांव एवं गांव से शहर जोड़ो अभियान के अंतर्गत सड़कों का जाल पूरे बगडोना मंडल के 12 पंचायत में करने का पूरा प्रयास करूंगा। माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के आशीर्वाद से मेरी विधानसभा को 57 करोड़ों रुपए का सड़क प्रदान किया गया इन्हीं सड़कों में एक सड़क लगभग 2.71 करोड़ की छुरी से मयावनी जो बहुत लंबे समय से ग्राम वासियों की मांग थी, उसको आज पूर्ण करने जा रहा हूं ,ऐसे ही छोटा महादेव भोपाली की सड़के का भूमि पूजन कर भोले बाबा के भक्तों को सावन महीने में यह उपहार और माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से मेरी विधानसभा को मेरे प्रयास से मिलने वाला है । आप सभी का प्यार भारतीय जनता पार्टी को ऐसा ही मिलता रहे मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की हर ग्राम में पक्की सड़क जो थोड़ी बहुत अधूरी बाकी है ,उनको मैं पूरा-पूरा प्रयास कर पूर्ण करूंगा। जल आपूर्ति में अधिक से अधिक नदियों पर बैराज बनाने का काम भी पूर्ण करने का प्रयास कर रहा हूं, इससे पूर्व बड़े-बड़े बराज सुखाढाना के बिशलदही ग्राम के पास मड़काढाना और भी ऐसी जगह पर बैराज बनाकर जल पूर्ति का काम करने का प्रयास किया हूं ,बस आप सभी का आशीर्वाद चाहिए मैं निश्चित ही पंचायत में हर घर जल, हर गांव सड़क, हर घर बिजली, हर खेत में बिजली, पहुंचाने का काम पूर्ण करूंगा ।
आज इस भूमि पूजन के अवसर पर इतनी
विशाल संख्या में आप सभी विभिन्न पंचायत से मेरे पार्टी के कार्यकर्ता और मेरे दिल में बसने वाले सभी ग्रामवासी यहां पहुंचे हैं मैं आज विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत, इस सभा में यह संकल्प लेता हूं कि सारणी सहित संपूर्ण अमला विधानसभा में दिन-रात एक कर इस विधानसभा को एक मजबूत ,सक्षम ,आत्मनिर्भर एवं विकसित विधानसभा बनाने का पूर्ण प्रयास करूंगा ।आपकी हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा ।आपका आशीर्वाद के अपेक्षा में मैं हमेशा जन सेवा का प्रयास करता रहूंगा। इस कार्यक्रम में पधारे समस्त सारणी के साथ ,वार्डो से और ग्रामीण क्षेत्र के 12 पंचायत से कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बंधुओ का हृदय के अंतरिम गहराइयों के साथ धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार भी व्यक्त करता व्यक्त करता हूं ।
इस कार्यक्रम को बगडोना मंडल के मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं मान्यवर विधायक जी का पुष्प गुछ , माला ,अंग वस्त्र के साथ स्वागत किया ।
ग्राम वासियों ने भी विधायक जी की प्रशंसा करते हुए पुष्प माला के साथ स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी मंडल पदाधिकारी,सभी सरपंच, पंच,जनपद सदस्य, विभिन्न वार्डों से पधारे बूथ अध्यक्ष, विभिन्न पंचायत से पधारे सभी सम्मानित नागरिक गण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







