अरमान सिंह जौल ने MH-CET लॉ परीक्षा में 99.8 परसेंटाइल हासिल कर पाया

अरमान सिंह जौल ने MH-CET लॉ परीक्षा में 99.8 परसेंटाइल हासिल कर पाया GLC मुंबई में प्रवेश
बैतूल जिले के पाथाखेड़ा नगर के निवासी अरमान सिंह जौल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट MH-CET(लॉ की 5 वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतू) में 99.8 परसेंटाइल अर्जित कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

अरमान सिंह, श्री दलवीर सिंह और श्रीमती रमनदीप कौर के पुत्र हैं। इस शानदार उपलब्धि के बल पर अब अरमान को दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज — गवर्नमेंट लॉ कॉलेज (GLC), मुंबई में प्रवेश मिलने जा रहा है।

GLC मुंबई देश का एक अग्रणी विधि महाविद्यालय है, जिसकी स्थापना 1855 में हुई थी। यह कॉलेज न केवल अपने उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षा के लिए जाना जाता है, बल्कि इसका सशक्त एलुमनाई नेटवर्क भी इसे विशेष बनाता है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण किया, और श्री राम जेठमलानी, देश के प्रमुख विधिवेत्ता, इसी कॉलेज से पढ़ाई कर चुके हैं।

अरमान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और कठिन परिश्रम को दिया है। उनका कहना है कि वह GLC में पढ़ाई को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इस मंच का उपयोग कर न्यायिक क्षेत्र में एक सशक्त भूमिका निभाना चाहते हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय, और सरनी नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने अरमान को बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.