नगर परिषद चलाएगी वृहद पौधारोपण अभियान
नगर परिषद आठनेर अमृत मित्र के अंतर्गत पौधारोपण अभियान वुमन फॉर ट्री के अंतर्गत दिनांक 05 जून से 31 अगस्त तक पौधारोपण अभियान चलाएगी । नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग की दिशा निर्देश अनुसार नगरी क्षेत्र में हरित क्रांति का विस्तार पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखना एवं पर्यावरण नागरिकों के स्वास्थ्य जीवन शैली प्रदान करने एवं स्वास्थ्य सहायता समूह को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से
निकाय क्षेत्र के जल संरचनाओं के आसपास कैचमेंट एरिया हरित क्षेत्र पार्क विभिन्न शासकीय संस्थाओं विद्यालय महाविद्यालय जल शोधन संयंत्र परिसर तथा निकाय क्षेत्र के शासकीय भूमि पर 5 जून से 31 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में निकाय क्षेत्र के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थान के चयन भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया। प्रथम चरण में पार्क एवं मोक्ष धाम वाटर बॉडी के समीप पौधारोपण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
Comments are closed.