पीपरी में खेल मैदान और नाले निर्माण के नाम पर विगत वर्षों में लाखों रुपए की राशि निकाली जा चुकी है ,खेल मैदान 2021/2022 से मंजूर है, जिस जगह पर खेल मैदान का निर्माण किया गया था ,वह जगह सितामंदिर ट्रस्ट की है और वर्तमान में उस पर चने की फसल उग रही है, 3 लाख 98 हजार की लगात से बनने वाले खेल मैदान की राशि में से 1लाख .77 हजार की राशि खर्च की जा चुकी है लेकिन वर्तमान में ,जिस जगह पर खेल मैदान बनाया जाएगा वो मंदिर की जमीन हो कर खेती करने हेतु नीलामी में दी गई
है, शासन की लाखों रुपए की राशि का इस तरह निकाला जाना चिन्तनीय विषय है,, जिम्मेदारों को इस और विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है, खेल मैदान का सही जगह पर नहीं बनाए जाने से खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को पीड़ा होती है,। साथ ही पीपरी के वार्ड क्रमांक 4 /5 में पुलीया के पास से मलखान शिंदे के घर तक नाले निर्माण के लिए भी शासन द्वारा 2021/ 2022 में 11 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई थी लेकिन वर्तमान में धरातल पर किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया है,जबकि शासन की राशि में से 1 लाख 17 हजार रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है, इस तरह सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है,