घोड़ाडोंगरी । नगर के सत्यनारायण मंदिर दुर्गा चौक में परंपरा अनुसार अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित मनोहर लाल शर्मा ने विधि विधान से भगवान का पूजन किया और उसके उपरांत अन्नकूट के प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
मंदिर कैंपस में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । कई दशकों से नगर में परंपरा अनुसार आयोजित हो रहे इस आयोजन को लेकर लोगों में बड़ा ही श्रद्धा भाव है । आसपास के अंचलों के अलावा सारणी पाथाखेड़ा बैतूल सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु उत्सव में शामिल हुये।
Comments are closed.