बस स्टैंड से चोरी हुई बाइक, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर : देखे वीडियो

घोड़ाडोंगरी नगर के व्यस्ततम मुख्य बस स्टैंड से दिनदहाड़े मंगलवार सुबह 8:45 बजे एक बाइक चोरी हो गई । बस स्टैंड के हार्डवेयर व्यापारी जुगल बंग अपनी बाइक दुकान के सामने सड़क के दूसरी और खड़ी कर अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान अज्ञात नवयुवक ने उनकी बाइक चोरी कर ली। देखे वीडियो

यह घटना नगर के कई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और पुलिस भी सरगर्मी से इस युवक की तलाश में जुट गई है। जब घोड़ाडोंगरी नगर के कई सीसीटीवी कैमरे में इस युवक के फुटेज को देखा गया कि युवक ने बस स्टैंड से पहले कोल्ड ड्रिंक और कुरकुरे खरीदे उसके बाद बाइक पर बैठकर कुरकुरे खाये और कोल्ड ड्रिंक पिया। उसके बाद बाइक लेकर रफू चक्कर हो गया ।

सीसीटीवी फुटेज में युवक सालीढाना की और बाइक चलाते हुए जाते देखा गया है और बड़े ही सरगर्मी के साथ इस अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।

Comments are closed.