खंडवा *दिव्यांगजनों की पेन्शन नही बढ़ाई गई तो भोपाल में होगा बड़ा आन्दोलन*
*दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुआ निर्णय*
खण्डवा – दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक १४ जुलाई को सिविल लाइन स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई, बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर बैठक में अपनी समस्याऐं बताई, जिसमे प्रमुख मांग रखी गई कि दिव्यांगजनों की पेन्शन पांच हजार रु. प्रतिमाह की जावे। बैठक में इस बात पर आक्रोश जाहिर किया गया कि सरकार ने नेताओं की पेन्शन बढ़ाने में जैसी तत्परता दिखाई है ठीक उसी तरह
दिव्यांगजनों की पेन्शन बढ़ाने में सरकार को तत्परता दिखाना था, सरकार के इस भेदभाव पूर्ण रवैये से नाराज दिव्यांगजनों ने अबकी बार ठान लिया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से २० सदस्यीय प्रतिनिधी मंडल भोपाल जाकर दिव्यांग पेन्शन बढ़ाने एवं अन्य मांगों के निराकरण हेतु चर्चा करेगा, यदि सरकार ने इस बार प्रदेश के दिव्यांगजनों की मांगों पर सकारात्मक रूख नही अपनाया तो दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच प्रदेशव्यापी आन्दोलन का शंखनाद करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष आर.जी. सोनी ने बताया कि संगठन की ओर से मुख्य मंत्री के नाम १७ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तैयार किया गया है जिसे प्रत्येक जिला शाखाऐं एक ही तारीख में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगें, उसके १५ दिन बाद संगठन का २० सदस्यीय प्रतिनिधी मंडल मुख्यमंत्री से भोपाल जाकर ज्ञापन में उल्लेखित मांगों पर चर्चा एवं उन मांगों की पूर्ति हेतु आग्रह करेगा।
मांग पूर्ति के आसार नही दिखने की स्थिती में अन्दोलन के आगामी चरण में भोपाल में वादा निभाओ यात्रा निकाली जाएगी और सरकार को उनके चुनावी वादा याद दिलाया
जाएगा
बैठक का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर महापौर श्रीमति अमृता यादव ने किया एवं इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाऐं दी एवं बाहर से बैठक में आए पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
बैठक में गुना के दिव्यांग स्वाभिमान पद यात्रा के संयोजक सुनील पंत को बिशेष रुप से आमंत्रित किया गया था, श्री पंत ने भी १७ सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए आगामी आन्दोलन में सक्रिय रुप से सहयोग देने का वादा किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष खंडवा,खरगोन, बड़वानी, इंदौर, देवास, छिन्दवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, हरदा, बुरहानपुर, नीमच, बालाघाट, एवं राजगढ़ से क्रमश: संजय पटेल ,रवि रोकड़े, चतर सिंह गेहलोत, के.के. राठौर, चंदा चौहान, अजय डहरिया, दिनेश
कुमार वर्मा, सविता केवट, प्रेमनारायण राठौर, दीपक पटेल, हीरालाल रावत, रामदयाल बिनझाड़े एवं प्रेमनारायण दांगी एवं प्रदेश कार्वकारिणी के सत्यनारायण चौहान, मंगल धुर्वे, कोकिला बौरासी, संतोष निकुम, ललिता जोशी, संतोष विश्वकर्मा, संतोष कास्डे, सगु फ्ता तंवर, उर्मिला कलमे, आफताब खान, दिनेश कुमार वर्मा, राकेश बुन्देला, दीपक चौहान, कपिल जोशी, रग लाल मार्को, आदि पदाघिकारी उपस्थित थे।







