पिछले वर्ष के मुकाबले अभी तक 15 गुना अधिक बारिश, प्रभात पट्टन में सबसे अधिक सबसे कम भीमपुर

प्रवीण अग्रवाल

यह खबर किसानों के लिए बहुत अच्छी और सुकून देने वाली है कि जिले में अभी तक पिछले वर्ष के मुकाबले 15 गुना अधिक बारिश हो चुकी है । अभी तक के बारिश के आंकड़ों को देखे तो सबसे अधिक प्रभात पट्टन में 149.6 एमएम बारिश हो चुकी है । वहीं दूसरे नंबर पर बैतूल में 132 मिमी बारिश हो चुकी है।

आमला में 125 एमएम बारिश हो चुकी है। चिचोली में 110 एमएम बारिश हो चुकी है। आठनेर में 101 एमएम बारिश हो चुकी है। घोड़ाडोंगरी में 83 एमएम बारिश हो चुकी है शाहपुर में 97 मुलताई में 84 एमएम बारिश हो चुकी है।

भैसदेही में 77 और भीमपुर में 8 एमएम बारिश हो चुकी है। जिले में पिछले वर्ष 22 जून तक 6.1 एमएम बारिश हुई थी और इस वर्ष अभी तक 96.7 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष के मुकाबले 15 गुना अधिक अभी तक हुई बारिश से किसान भी अपनी खेती के कार्यों में जुट चुके हैं। बोवनी की तैयारी में क्षेत्र का किसान लगा हुआ है। सहकारी समितियां में खाद बीज के लिए किसानों की भीड़ लगी हुई है। निजी दुकानदारों से भी किसान खाद बीज खरीदकर बोनी करने में जुट गए हैं।

Comments are closed.