घोड़ाडोंगरी नगर के सार्वजनिक स्थान कितने सुरक्षित हैं और यहां पर होने वाली किसी घटना पर जिम्मेदार कितनी कार्रवाई करते हैं इसका ताजा उदाहरण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो
जिसमें देखा जा रहा है कि नगर के प्रमुख रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने ही एक युवक द्वारा दूसरे युवक को पीटा जा रहा है और इस घटना में युवक को बचाने के लिए कोई सामने नहीं आ रहा है ।लोग देखते रहे वीडियो बनाते रहे पर युवक को बचाने कोई आगे नही आया । चर्चा है कि पीटने वाला युवक घोड़ाडोंगरी का नहीं है और नगर में बाहर से आकर लोग इस तरह की गुंडागर्दी कर निकल जाते है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
इस घटना से यह सवालिया निशान खड़ा हो गया है कि नगर में लोग कितने सुरक्षित हैं वही घोड़ाडोंगरी नगर के जागरूक नागरिक पूर्व पंच शैलेंद्र सिलार का कहना है कि रेलवे स्टेशन कैंपस जैसी प्रमुख सार्वजनिक जगह पर इस तरह की घटना होना बेहद निंदनीय है।
सार्वजनिक स्थानों पर भी बेखौफ होकर इस तरह दादागिरी होती रहेगी और किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होगी तो नगर में लोग कितने सुरक्षित है और नगर के सार्वजनिक स्थान पर जाना कितना सुरक्षित है इस पर सवालिया निशान लग रहे हैं।







