देखे वीडियो : *कतिया समाज ने बड़ी धूमधाम से मनाई संत भुरा भगत महाराज की जयंती*

घोड़ाडोंगरी – कतिया समाज के आराध्य संत शिरोमणी भूरा भगतजी की जयंती शुक्रवार को कतिया समाज द्वारा मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे उप समिति बासपुर में भोलेनाथ की मंदिर पर पूजन अर्चना कर की गई वहां से संत भुरा भगत के भक्तों ने डीजे पर ठुमके लगाए और रैली का आगाज किया रैली सालीढाना होते हुए घोड़ाडोंगरी चौक पहुंची। वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे चौक पर स्थित भागवन भोलेनाथ और संत भुरा भगत कि सभी महानुभावों द्वारा आरती कि गई उप समिति घोड़ाडोंगरी के द्वारा खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया

जुलूस में जगह – जगह पर संत भुरा भगत के छायाचित्र की श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और संत भुरा भगत महाराज के जायकारे लगाए जगह-जगह भक्तों को सलपाहार कराया गया। जिसके बाद जुलूस आगे की और बढ़ते हुए पांडरा से सुकाढाना सलैया, धसैड ,होते हुए रानीपुर से छोटा महादेव भोपाली संत भुरा भगत के पावन धारा पर पहुंची जिसके बाद कार्यक्रम में संत भूरा भगत कि प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना और आरती कि गई। संत भुरा भगत पुजारी शिवकिशोर ढाकरे, अतिथियों में संरक्षक संतलाल हनोते, भिखारीलाल भुजवरे,

राधेलाल भोरसे ,जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भोरसे, महासचिव राजकुमार भोरवंशी , कोषाध्यक्ष राजेश तेम्रवाल,प्रवक्ता सुखदेव ढाकरे ,भुरा भगत समिति अध्यक्ष राजु नागवंशी ,सचिव मनोज नागवंशी, जिला संयोजक कमलेश राक्से, सहसंयोजक छविराम आरसे जिला मिडिया प्रभारी राजकुमार बारसे सहित समाज संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे. अतिथियों ने संत शिरोमणी भूरा भगत जी के मानव कल्याण के लिए किये गये कार्यों को अपने वक्तव्य में याद करते किया गया. सामाजिक

पदाधिकारियों ने समाज के आगामी कार्यक्रमों के साथ ही समाज को एकजुट और जागरूक रहने की बात कही गई. जिसके बाद सभी को महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रगतिशील कातिया समाज कल्याण समिति सहित समाजिक कार्यकर्ता के द्वारा रैली निकाली गई जिसमें संतोष तेम्रवाल,अशोक सिंगारे ,राजेश हनोते, मनोहर ढाकरे, राजाराम भोरसे,नितेश भुजवरे, राजेश भोरसे ,फूलचंद भोरसे,नरेश बारसे

,लखन लाजीवार, शंकर लाल धारनेकर, संतोष ढाकरे,पप्पू चक्रवन, नाथूराम राक्से, गिरधारी तेम्रवाल ,कृष्णा महलवंशी, संदीप आरसे, चंद्रशेखर बारसे, कन्हैया बानसे, कैलाश बानसे, पहलाद नागले, भावना ठाकरे,समाज के गणमान्य नागरिक महिलाएं एवं सैकड़ों संख्या युवा उपस्थित रहे।