हास्पिटल में डाक्टरों की समस्या को लेकर मुख्य अभियंता से मिले

आशीष उघड़े

सारनी— विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने के नेतृत्व मे यूनियन का प्रतिनिधि मंडल सतपुडा ताप विद्युत गृह के प्रभारी मुख्यअभियंता सुभाष चंद्र गुप्ता से मिलकर स्थानीय चिकित्सालय की समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन जबलपुर को संबोधित पत्र सौंपा। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी चिकित्सालय में लंबे समय से डाक्टरों की कमी है। साथ ही स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी है। पर्याप्त डॉक्टरो की कमी से प्रभावित कर्मचारी अधिकारी

बिना रेफर किए अपने परिवार का उपचार करने बैतूल, भोपाल और नागपुर चले जाते हैं। वर्तमान मे एक नियमित डॉक्टर और एक कांट्रेक्ट बेस पर महिला चिकित्सक है। प्रभारी मुख्य अभियंता श्री गुप्ता ने चिकित्सालय की समस्या को लेकर तत्काल संजीव त्रिपाठी कार्यपालन अभियंता मुख्यालय को आवश्यक निर्देश दिए। यूनियन ने मांंग की है कि सारनी में 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल ईकाई स्थापित होने जा रही है। ऐसे में स्थानीय

चिकित्सालय में परमानेन्ट पर्याप्त डॉक्टर्स का अभाव लंबे समय से है। साथ ही एक फिजीयोथेरेपी की नियुक्ती हेतु भी निवेदन किया गया। इस अवसर पर एस एन सिंह अधीक्षण अभियंता संधारण- 4 , पुनीत भारती ,अमित सल्लाम,संतोष प्रजापति सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.