नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को कार्य से पृथक करने की कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई से घोड़ाडोंगरी नगर परिषद पुन: सुर्खियों में छाई हुई है देखें आदेश
कार्यालय नगर परिषद घोड़ाडोगरी जिला-बैतुल (म.प्र.)
कार्यालय नगर परिषद घोड़ाडोंगरी जिला.बैतूल (म.प्र.)
घोड़ाडोंगरी, दिनांक 09/05/2024
आदेश
प्रति,
श्री ओमप्रकाश पंवार (पंचायतकर्मी) नगर परिषद् घोड़ाडोंगरी
विषयः- निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण दैनिक वेतन भोगी को कार्य से पृथक करने बाबत्।
संदर्भः- कारण बताओ सुचना पत्र दिनांक 08.05.2024 ।
उपरोक्त विषय में आपको सुचित किया जाता है। कि कार्यालीन आदेश क्रमांक 662/ निर्वाचन / 2024 दिनांक 02/05/2024 एंव संशोधित आदेश क्रंमाक 679 दिंनाक 05/05/2024 अनुसार :-
1. आपका स्पष्टीकरण क्र.01 अनुसार उत्तर मे मतदान केन्द्र 98 से 105 तक सम्पुर्ण केन्द्रों पर टेन्ट सामग्री, व कुलर, पंखे, पानी की व्यवस्था का नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया था। जिसके पश्चात आपके ही द्वारा संशोधित आदेश क्रमांक 679/24 दिनांक 05/05/2024 नगर परिषद् घोड़ाडोंगरी के ग्रुप में डाला गया था। अतः प्रस्तुत स्पष्टीकरण क्रमांक 01 में दी गई जानकारी असत्य पायी गई।
2. आपका स्पष्टीकरण क्र.02 अनुसार समस्त मतदान केन्द्रों पर मेरे द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया की पीठासीन अधिकारी के आगमन के पश्चात शिकायत प्राप्त होने पर मेरे द्वारा अन्य कर्मचारीयों सें मतदान पर व्यवस्था करवाई गयी। अतः प्रस्तुत स्पष्टीकरण क्रमांक 02 में दी गई जानकारी असत्य पायी गई। उक्त कार्य अधोहस्ताक्षर कर्ता का न होकर नोडल अधिकारी प्रभारी द्वारा कराया जाना था। जो नही कराया गया।
3. आपका स्पष्टीकरण क्र.03 के उत्तर मे आपके द्वारा पुर्ण व्यवस्था सभी मतदान केन्द्रों पर करा ली गई है, ऐसा बताया गया है। किंतु मेरे द्वारा पीठासीन कि शिकायत के उपरांत निरीक्षण करने पर पाया गया। कि मतदान केन्द्र पर कुलर, पंखे, पानी, सिलिंग मे परदे, विद्युत व्यवस्था नही पाई गयी। जो कि नोडल प्रभारी का कार्य था। अतः स्पष्टीकरण 03 मे प्रस्तुत की गई जानकारी असत्य पायी गई।
4. आपका स्पष्टीकरण क्र.04 के उत्तर अनुसार आप स्वंय मेरे साथ राठौर टेन्ट हॉउस सामग्री हेतु गये हुये थे। जिस लोकेशन में फोटो खीचकर वायरल की गई। उस
स्थान पर आप ही बैठे हुये थे। आपके अलावा अन्य कोई पत्रकार कर्मचारी, न ही अन्य व्यक्ति कोई भी वहाँ नहीं था। फोटो वायरल होने के पश्चात मेरे द्वारा मोबाइल मांग कर तत्काल संदेह की दृष्टि से जांच हेतु पुलिस चौकी ले जाया गया। मोबाईल लॉक ‘होने से वहां जाकर आपको बुलाया गया वहां आपके समक्ष लॉक खुलवाया गया । इसकी जानकारी कार्यालीन आपके एवं मेरे बीच की थी । किंतु आपके द्वारा पत्रकारों मे बतलाया जाकर गोपनीयता भंग की गई। इसका प्रमाण पत्रकार श्री विशाल घोड़की का रात्री में चौकी आपके साथ आने से प्रमाणित सिध्द होता है।
5. आपका स्पष्टीकरण क्र. 05 के उत्तर अनुसार मतदान केन्द्र आदर्श मतदान केन्द्र, पिंक बुंथ पर एक दिवस पुर्व व्यवस्था कराने के लिये आपसे कहा गया किंतु आपके द्वारा कार्य करने से मना कर दिया गया। कार्य न कराने का सुचना कारण बताओ जारी किया गया जिसकी भी आपके द्वारा पत्रकारों को सूचना देकर प्रकाशन कराकर कार्यालय की गोपनीयता भंग की गई। )
अतः प्रथम दृष्टया निर्वाचन कार्य मे लापरवाही सिध्द होती है इस कारण आपको दैनिक वेतन भोगी कार्य से तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक किया जाता है।
नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् घोड़ाडोंगरी









