लड्डू गोपाल घूमे गली – गली : भव्य स्वागत : देखे वीडियो

परम पूज्य पंडित श्री राजुल पांडे जी पंचमणी मध्य प्रदेश ,राष्ट्रीय प्रवक्ता भागवत भास्कर के मुखारविंद से घोड़ाडोंगरी नगर के वासियों को आज 8 मई से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का श्रवण करने का मंगल अवसर प्राप्त होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  8 मई को सुबह 8 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया गया । कलश यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।कलश यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। देखे वीडियो

प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक श्रीमद् भागवत के गुण रहस्यो को श्रद्धालुओं को श्रवण करने का अवसर मिलेगा। 8 मई से 14 मई तक यह आयोजन घोड़ाडोंगरी नगर में है इस आयोजन को लेकर नगर वासियों में विशेष उत्साह है।