ब्रेकिंग बैतूल
बैतूल-मतदान दल को वापस ला रही बस में आग लगी
बैतूल – ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में लगी आग
छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचरियो को लेकर बैतूल आ रही थी बस
हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित
मतदान सामग्री को आंशिक नुकसान होने की खबर
अभी मतदान सामग्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
जलती बस से कूद गया था ड्राइवर
कर्मचारियों ने मुश्किल से बचाई जान
अधिकारी और पुलिस मौके पर
बैतूल ,मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड मौके पर
आग पर काबू किया गया
कर्मचरियो और ईवीएम को लाने दूसरी बस पहुंची
साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच हुआ हादसा
मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम मशीन लेकर आ रही बस में अचानक आग लग गई। इस आगजनी की घटना में मतदान दल के सदस्य बाल बाल बच गए। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। आगजनी में ईवीएम मशीन के कुछ पार्ट जलने की जानकारी सामने आई है। साईंखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद मतदान दल गेहूबरसा सहित पांच पोलिंग बूथों से बस में ईवीएम मशीन लेकर आ रहे थे। ग्राम सोनोरा और गौला के बीच रात 10:30 बजे बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मतदान कर्मी बस से नीचे उतरे अपनी जान बचाई। इस आगजनी की घटना में ईवीएम मशीन के कुछ पार्ट जलने है। ईवीएम मशीन कितनी क्षतिग्रस्त हुई जांच के बाद ही पता चलेगा।
घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ईवीएम मशीन और मतदान दलों को दूसरी बस से रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि इंजन के पास से अचानक चिंगारी निकलने से बस में आग लगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है जांच के बाद ही और जानकारी सामने आएगी।







