घोड़ाडोंगरी में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन

परम पूज्य पंडित श्री राजुल पांडे जी पंचमणी मध्य प्रदेश ,राष्ट्रीय प्रवक्ता भागवत भास्कर के मुखारविंद से घोड़ाडोंगरी नगर के वासियों को कल 8 मई से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का श्रवण करने का मंगल अवसर प्राप्त होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 8 मई को सुबह 8 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक श्रीमद् भागवत के गुण रहस्यो को श्रद्धालुओं को श्रवण करने का अवसर मिलेगा। 8 मई से 14 मई तक यह आयोजन घोड़ाडोंगरी नगर के स्वर्गीय श्री गणेश चौरे जी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर नगर वासियों में विशेष उत्साह है।