लोकसभा चुनाव में बैतूल जिले की 5 विधानसभा सीटों में कितना मतदान हुआ है इसके आंकड़े देखें तो जिले में सबसे अधिक मतदान भेसदेही में 80.87 %हुआ है। यहां 215052 मतदाताओं ने मतदान किया है वही दूसरे नंबर पर घोड़ा डोंगरी विधानसभा में मतदान के आंकड़े सामने आए हैं यहां पर 78.32 % मतदान हुआ। यहाँ 206911 मतदाता ने मतदान किया।
तीसरे नंबर पर आमला में 72.07 % मतदान हुआ। यहाँ पर 155929 मतदाताओं ने मतदान किया। चौथे नंबर पर मुलताई में 71.84% मतदान हुआ। यहाँ पर 166870 मतदाताओं ने मतदान किया वहीं पांचवें नंबर पर बैतूल में 71.63 % मतदान हुआ। यहाँ पर 184513 मतदाताओं ने मतदान किया बैतूल जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 75.16 % मतदान के आंकड़े सामने आए हैं कुल 929275 मतदाताओं ने मतदान किया







