मतदान का प्रतिशत देख युवाओं के चेहरे पर आई खुशी
भाजपा के नेता विशाल बत्रा दीपक उइके, राजेंद्र मालवीय,राजेश महतो सहित अन्य लोग हर बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते दिखे। वहीं कांग्रेस के नेता नरेंद्र महतो अशोक राठौर सोनू खनूजा सहदेव नागले सहित अन्य नेता भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते दिखे
मौसम की तेज गर्माहट और मतदाताओं की चुप्पी ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं को चिंता में डाल रखा था। लेकिन आज 7 मई को मतदान के दिन दोपहर तक भीषण गर्मी के बावजूद 50% से अधिक मतदान के आंकड़े ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच ठंडक फैला दी ।
घोड़ाडोंगरी नगर में भाजपा के नेता विशाल बत्रा दीपक उइके, राजेंद्र मालवीय राजेश महतो सहित अन्य लोग हर बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते दिखे। वहीं कांग्रेस के नेता नरेंद्र महतो अशोक राठौर सोनू खनूजा सहदेव नागले सहित अन्य नेता भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते दिखे ।
इतनी गर्मी के बावजूद इतने अच्छे मतदान के आंकड़े से कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी देखी गई । चुनाव आयोग द्वारा भी मतदान के लिए जनता को जागरूक करने के सारे प्रयास सार्थक होते दिखे । जब लोग खुद अपने घरों से निकले और लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डालकर अपना योगदान दिया।
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1:00 बजे तक के आंकड़ों में मतदान का प्रतिशत 54% से अधिक पहुंच चुका है जिससे लोगों में खुशी देखी गई











