मंडल प्रभारी ने शक्ति केंद्रों पर बैठक कर दिए जीत के मंत्र

 

मोदी जी की राम राम हर घर तक पहुंचाए कार्यकर्ता :- सुधाकर पवार

सारनी | लोकसभा चुनाव के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार शक्ति केंद्र और बुथो पर लगातार बैठक का दौरा जारी है नगर मंडल सारणी के शोभापुर कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी सुधाकर पवार, ने मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी एवं जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सारणी के शक्ति केंद्र क्रमांक 11,12 वार्ड क्रमांक 30,31,32,33,4 की बृहद

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुधाकर पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को वार्ड के हर घर तक दस्तक देकर मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है “मोदी जी की राम-राम ” संदेश को हर घर-हर जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष नगर निगम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए केंद्र में

मोदी सरकार जरूरी है इसलिए सभी लोगों को सारे काम छोड़कर पहले मतदान फिर जलपान करना है शक्ति केंद्र की बैठकों को भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह सुधा चंद्रा नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार प्रकाश शिवहरे में संबोधित किया बैठक में प्रमुख रूप से अजय साकरे मोहन मायवाड देवेंद्र सोनी बापू कवड़े सतीश चौरे दिनेश कापसे प्रवीण सूर्यवंशी ललित परिहार श्याम बिहारे सुभाष डोंगरे अजय ठाकुर विकी प्रजापति एवं बड़ी सख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.