भाजपा सारणी के पूर्व मंडल अध्यक्ष कोलकर्मी गौरी शंकर सिंह का वाराणसी में निधन

 

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह कोयला कामगार के रूप में पाथाखेड़ा की भूमिगत पीके1 खदान में लंबे समय तक कार्यरत रहे तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष थे। वे सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में अपने गृह निवास उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के ग्राम बगही में रह रहे थे उनका स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उन्हें उपचार हेतु वाराणसी ले गए जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली उनका अंतिम संस्कार गाजिपूर मे हुआ। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह ने उनके दुखद निर्धन पर शोक जताते हुए

कहा की कोयलाचल क्षेत्र पाथाखेड़ा सारनी शोभापूर मे उनका भाजपा कार्यकर्ताओ एव आम नागरिको से स्नेह व प्यार से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने मे अहम भूमिका निभाई उनके छोटे भाई स्व० रविन्द्र सिंह भी भाजपा मंडल सारनी के

अध्यक्ष थे उनके समय स्व० राधेश्याम अग्रवाल, पी जे शर्मा, रमेश गिरी, स्व०रविन्द्र सिह, सुनील शर्मा, कुमकुम बुन्देला,सुदामा सिह, महेश गोस्वामी, स्व० नारायण राठौर, स्व० राजभान सिह राणा ने क्षेत्र मे भाजपा का जनाधार बढ़ाने का कार्य किया समस्त भाजपा परिवार अपने पूर्व मंडल अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त करता है तथा ईश्वर से कामना करता है कि उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा गौरी शंकर सिंह को अपने श्री

चरणों में स्थान प्रदान करें। शोक सदेवंना व्यक्त करते हुए विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह, पीजे शर्मा, श्याम मदान, जगन्नाथ डेहरिया, कमलेश सिह, किशोर बरदे, दशरथ सिह जाट, सुधा चन्द्रा, नागेन्द्र निगम, किशोर महोबे, प्रकाश शिवहरे, भीम बहादूर थापा, ददन सिह राणा, जीपी सिह, उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.