नगर पालिका मजदूर संघ के द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया,नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के द्वारा जिले के विभिन्न नगर पालिकाओं सहित सारणी नगर पालिका में भी, संगठन के जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार,एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से सोपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से 2007 से वर्तमान तक के कार्यरत सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने एवं पूर्व में जिन कर्मचारियों को विनियमित किया गया
था, उन कर्मचारियों को भी नियमित करने की मांग की गई,साथ ही एक स्थानीय समस्याओं का मांग पत्र भी सोपा गया, जिसमें प्रत्येक माह 1 तारीख से 5 तारीख तक के बीच में कर्मचारियों के वेतन का भुगतान अनिवार्य रूप से करने, वेतन के साथ वेतन पर्ची प्रदान करने एवं दैनिक वेतन भोगी के लिए कलेक्टर महोदय द्वारा जारी की गई वेतन दर को लागू कर
एरियर के साथ भुगतान करने की मांग की गई, इस अवसर पर इकाई सचिव निराकार सागर, रंजीत डोंगरे, राजकुमार गावंडे, दीपक महोबे, अनुराग सहगल, लक्ष्मण पंडाग्रे,रामकिशोर उइके, आजाबराव पाटिल सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थेl
Comments are closed.