मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली, शत-प्रतिशत मतदान का संदेश,नगर पालिका कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने
–
सारनी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 28 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका परिषद सारनी से जय स्तंभ चौक तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने हिस्सा लिया।
नगर पालिका परिषद सारनी के सभाकक्ष में एवं कार्यालय परिसर में मतदान जागरूकता से संबंधित रंगोली सजाई गई। इसके बाद यहां सभी को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। स्वीप प्लान के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी संगीता धुर्वे, रश्मि अकोदिया एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यालय परिसर से रैली का आयोजन किया गया। पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, शॉपिंग सेंटर, केंद्रीय विद्यालय होते हुए रैली जय स्तंभ चौक पहुंची। यहां नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया ने सभी से मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। इस मौके पर उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल, नितिन मीना, केएल सोनारे, विनायक बागड़े, महेश शर्मा, तीरथ वरकड़े, सुखदेव बोहरपी, गुरूस्वामी एरोलू, श्रीपत काटोलकर राजेश बगाहे, राजेश वागद्रे,लक्ष्मण पंडाग्रे,स्वीप प्लान प्रभारी रंजीत डोंगरे, निराकार सागर, कामदेव सोनी, दीपक मोहबे, अनिल लिल्लहोर, बुधराम मोहाबे, कीर्ति नायक, संतोष धोटे, अनिता लोखंडे, गुणवंत हुरमाड़े समेत अन्य लोग उपस्थित थे। स्वीप प्लान के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्कूलों में रंगोली, मेहंदी, स्लोगन, निबंध, भाषण स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा युवाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। वहीं सार्वजनिक चौक-चौराहों एवं वार्डों में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार आयोजन कर रही है। नगर पालिका परिषद ने आम लोगों से विधानसभा चुनाव 2023 में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है।
Comments are closed.