पूर्व फौजी ने चलाया ऐसा अभियान देखने वालों ने की तारीफ

घोड़ाडोंगरी नगर में पूर्व फौजी संतोष उइके ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर में ऐसा अभियान चलाया की देखने वाले दंग रह गए हैं और हर व्यक्ति ने संतोष उइके के इस अभियान की तारीफ की।

उन्होंने घोड़ाडोंगरी के जनपद पंचायत कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के केम्पस की गंदगी साफ की। बजरंग कॉलोनी से लेकर अस्पताल चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया और साफ सफाई की ।

इस अभियान में आदिवासी छात्रावास के बच्चों ने भी श्रमदान करके अभियान में अपनी भागीदारी की।

Comments are closed.