बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की चांद पर लैंडिंग की उपलब्धि को गणेश जी की झांकी के रूप में परिलक्षित किया गया है यह झांकी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वर्ष 2023 में भारत ने चांद पर पहुंचकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
पूरे देश में इसरो की चांद पर लैंडिंग की उपलब्धि को आम जन ने सेलिब्रेट किया है। इस उपलब्धि की खुशी देश के हर व्यक्ति ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाई। इस उपलब्धि को गणेश जी की झांकी के रूप में परिलक्षित किया है घोड़ाडोंगरी नगर के इमली मोहल्ला में रहने वाले संदेश मालवीय ने।
उन्होंने अपने हाथों से गणेश जी की मूर्ति और आकर्षक झांकी बनाई है। जिसमें इसरो की मिसाइल से भगवान श्री गणेश को चांद पर विराजित किया गया है । जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणेश जी की आकर्षक झांकी लोगों का मन मोह रही है।
Comments are closed.