दैनिक भास्कर का एक सर्वे लोगों के मोबाइल पर वायरल हो रहा है । जिसमें सारणी आमला विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवारों में योगेश पण्डागरे विधायक को 82% जनता की पसंद बताया गया है। किशोर बरदे नपा अध्यक्ष को 10% लोगों की पसंद बताया गया है। अशोक नागले अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को 8% लोगों की पसंद बताया गया है ।

वही कांग्रेस के दावेदारों में निशा बांगरे डिप्टी कलेक्टर को 59% लोगों की पसंद बताया गया है ।मनोज मालवे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को 19% लोगों की पसंद बताया गया है। हितेश निरापुरे जिला पंचायत सदस्य को 9 प्रतिशत लोगों की पसंद बताया गया है ।
सर्वे में गंगा और राहुल बने जनता की पहली पसंद ,अब पार्टीया किसे देगी टिकट ❓
लोगों की माने तो यह एकदम सटीक सर्वे है और जनता अब भाजपा और कांग्रेस की ओर देख रही है कि वे जनता की पसंद को कितना तवज्जो देते हैं । जनता की पसंद के उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाते हैं या नहीं ।
इन दिनों विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर है। भाजपा की दूसरी सूची जारी होने की संभावनाओं के चलते लोग इंतजार कर रहे हैं कि आमला विधानसभा से किसका नाम घोषित होता है ।
कांग्रेस ने भी अभी तक एक भी सूची जारी नहीं की है ।माना जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची में आमला विधानसभा से उम्मीदवार घोषित हो सकता है । विधानसभा चुनाव मैं दोनों ही प्रमुख पार्टियों महिलाओं को खास तवज्जो दे रही है । जहां कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना की बात की है तो भाजपा ने भी मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के सहारे महिलाओं को साधने का प्रयास किया है।
टिकट वितरण में एससी समाज की कितनी महिलाओं को टिकट मिलेगी इस पर भी लोगों की निगाहें हैं। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देना भी प्रमुख मुद्दा बन सकता है। माना जा रहा है कि सिर्फ महिलाओं के उत्थान की बात करने से कुछ नहीं होगा । सच्ची हितेषी वही कहलाएगी जो महिलाओं को विधानसभा चुनाव में ज्यादा तवज्जो देगी ।
इस आरक्षित क्षेत्र में दोनों प्रमुख पार्टियों किसे अपना उम्मीदवार बनाती है इस और जनता की निगाहें हैं।
Comments are closed.