रानीपुर ।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम नांदू के शकील पटेल ने अपने पिता अब्दुल हबीब, की स्मृति में 75 फलदार पौधों का रोपण खेत की मेढ पर किया। । जिसमें आम , कटहल,जामुन, अमरुद, के पौधों का
रोपण किया गया।
पौधे रोपण के लिए पौधे गायत्री परिवार बैतूल के पर्यावरण मित्र मधु वर्मा , मुकेश वर्मा, के द्वारा प्रदान किए। श्री वर्मा ने खेतों की मेड़ों पर पौधरोपण का संकल्प लिया है।
वृक्ष गंगा अभियान के सहयोगी गायत्री शक्तिपीठ बैतूल के ट्रस्टी रोशनलाल पट्टैया , परिवाजक
गणेश साहू,ब्लाक समन्वयक देवेंद्र साहू ,
के साथ घोड़ाडोंगरी के ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा ,जिला समन्वय समिति के रवि शंकर पारखे ,डॉ लक्ष्मी नारायण मालवीय, सहित रामपाल यादव, जुबेर पटेल ,मोनू सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।
Comments are closed.