डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर पुरुष वर्ग में प्रदेश में किया टॉप

 

घोड़ाडोंगरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में पदस्थ डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर अनारक्षित पुरुष वर्ग में प्रदेश में टॉप किया है। एमपीपीएससी द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम में उन्हें 100 में से 90 अंक मिले हैं। एमपीपीएससी द्वारा मेडिकल ऑफिसर पद के लिए दिसंबर 2022 में भर्ती निकाली थी। इस भर्ती परीक्षा में डॉक्टर अंकित त्रिपाठी शामिल हुए थे।

डॉ अंकित त्रिपाठी ने बताया कि एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर में उन्हें 100 में से 90 अंक हासिल किया है। वह पुरुष वर्ग में प्रदेश में पहले स्थान पर रहे।
डॉ अंकित त्रिपाठी के प्रदेश में टॉप करने घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा, समय डॉक्टर अहमद समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।

Comments are closed.