प्रिंस बने सीए लोगों ने दी बधाई

घोड़ाडोंगरी नगर और साहू परिवार को गौरवान्वित किया है नगर के युवा आयुष साहू (प्रिंस) ने।स्व0 राधेश्याम साहू के सुपुत्र कंछेदीलाल साहू, सीताराम साहू के भतीजे ने सीए बनकर सभी को गौरवान्वित किया है ।उन्होंने नागपुर से सीए की पढ़ाई की और सफलता अर्जित की ।उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है और साहू परिवार को बधाई दी है।

आयुष के सीए बनने से घोड़ाडोंगरी, बागडोना सारणी पाथाखेड़ा एवं बैतूल के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।मनोज साहू,मनीष साहू,मोहित साहू,भरत साहू,आशीष साहू,रूपेश साहू सहित ईष्ट मित्रो ने बधाई दी है।

Comments are closed.